Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी

प्रवीन भाटी बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष

top-news

ग्रेटर नोएडा।

समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अनुमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गांव तिलपता निवासी प्रवीन को दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रवीन भाटी ने कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद गौतम बुद्ध नगर के दौरे के दौरान उन्होंने दर्जनों युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि प्रवीण भाटी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं और निरंतर पार्टी से लोगों को जोड़ रहे हैं। कर्तव्य निष्ठा देखते हुए पार्टी ने उन्हें दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस अवसर पर प्रवीन भाटी ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में जो उन्हें जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाण वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *