Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी

जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर सपाइयों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। बैठक में जिले की प्रमुख समस्याओं विस्तार से चर्चा की गई तत्पश्चात जिले की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रमुख जनपद होने के बावजूद भी गौतम बुद्ध नगर जनपद में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बदहाल किसान, टूटी, सड़कें, जलभराव, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, बिजली कटौती आदि जिले की प्रमुख समस्या है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा जनपद के प्रमुख औद्योगिक शहर है। लेकिन विकास के मामले में आज जनपद पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधि सत्तारूढ़ भाजपा से होने के बावजूद भी जनपद की समस्याओं का समाधान ना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के जन प्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं और शिकायत से कोई देना देना नहीं है। वे तो केवल जनता को गुमराह और धोखे में रखकर उसका शोषण करने में लगे हुए है।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रताड़ित है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी ने आम आदमी को बेदम कर रखा है। जनता ने आगामी लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन बड़ी जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाने का काम करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव फकीर चन्द नागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्दर प्रधान, लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव, डॉ महेंद्र नागर, औरंगजेब अली, श्याम सिंह भाटी, कृष्णा चौहान, मेंहदी हसन, अतुल शर्मा, सुनीता यादव, मिंटी खारी, कमल भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, अवनीश भाटी, विनोद लोहिया, कुंवर नादिर अली, अकबर खान, मुकेश सिसोदिया, दीपक नागर, नीरज भाटी एडवोकेट, हैप्पी पंडित, महेश भाटी, राव संजय भाटी, संजय प्रजापति, सुभाष भाटी, पवन जोगी, आजाद नागर, यूनुस अली, सतेंद्र नागर, अनीस अहमद, वकील सिद्दकी, हरवीर प्रधान, विक्रम टाईगर, शादाब हुसैन, गजेंद्र यादव, यशपाल भाटी, मोहित नागर, हरेंद्र भाटी, इंशाद चौधरी, जाकिर मुनीरी, जावेद अंसारी, अतुल प्रधान, जयवीर लोहिया, वकील पहलावान, लखन जाटव, दलमीर खान, विशेष मुखिया, राहुल चौधरी, नवाब कुरैशी, राशिद सिद्दकी, दिगंबर सिंह, सतीश कुमार, यूनुस मेहंदी, तरुण गौतम, उपेंद्र यादव, कविन नागर, सुखबीर सिंह, श्याम बाबू निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *