Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

महागुन माइवुड्स निवासियों ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एवं ओएसडी से बिल्डर द्वारा एओए गठन पर रोक लगाने की गुहार लगाई

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

महागुन माइवुड्स निवासियों ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एवं ओएसडी से बिल्डर द्वारा एओए गठन पर रोक लगाने की गुहार लगाई। और कहा कि महागुन माइवुड्स सोसाइटी में रविवार को किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भी महागुन बिल्डर अपनी बात पर अड़ा हुआ है और निवासियों को गुमराह कर एओए थोपने पर आमादा है। माईवुडस के निवासियों पर एओए थोपने पर अडे रहने के चलते निवासियों ने प्राधिकरण के सीईओ एवं ओएसडी से मिलकर एओए को प्रोजेक्ट पूर्ण होने तक स्थगित करने की गुहार लगाई।

निवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर उन्हें एओए बनाने में की जा रहे जरूरी नियम और शर्तों की कमी से अवगत कराया तथा आधे अधूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। निवासियों ने यह भी बताया कि करोड़ों रुपए पानी एवं बिजली के बिल बकाया हैं तीसरा क्लब, तीसरा पार्क एवं तीसरे स्विमिंग पूल की अभी तक एक भी ईंट नहीं लगी है।
7 टॉवरों के लगभग फ्लैट मालिकों की रजिस्ट्री प्राधिकरण द्वारा ओसी ना दिए जाने की वजह से लटकी हुई है और ओसी ना दिए जाने का कारण भी प्राधिकरण का बिल्डर पर करोड़ों का बकाया ही है। पहले के हैंड ओवरों में दिए गए स्विमिंगपूलों के नीचे बेसमेंट में पानी के रिसाव, सभी टॉवर की लिफ्टो में आ रही खराबी से लेकर अन्य सभी कमियों और खामियों से अवगत कराया गया। सीईओ ने सभी समस्याओं और तर्कसंगत बातों को सुनकर निवासियों को तुरंत ही ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव के पास भेजा तथा उपाय सुझाने को बोला।
ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम यह बात की कि आप निवासियों का पहला ऐसा वर्ग है जो एओए को अभी रोकने और प्रौजेक्ट पूरा होने पर बनाये जाने की सही बात कर रहा है। निवासियों द्वारा सभी बातें दोहराए जाने पर ओएसडी ने संज्ञान लेने का आश्वासन दिया और निवासियों की प्रार्थना आगे भेज कर उचित कार्यवाही के लिए भी बोला। निवासियों में गौतमबुध नगर विकास समिति के सदस्य अनिल वर्मा तथा अन्य निवासी अकित खंडेलवाल, अमित सक्सेना, गौरव भारद्वाज, तुषार कपूर, सुशांत शर्मा, आशुतोष भटनागर, सुमित वालिया, रिपुनजय शुक्ला एवम गुरूचरन सिह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *