Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

दिल्ली में G-20 सम्मलेन के दौरान लॉकडाउन जैसे नियम लागू किए गए, नोएडा पर भी असर

top-news

ग्रेटर नोएडा।

G-20 सम्मलेन को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां जोरों से चल रही है। G-20 सम्मेलन के लिए 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में लॉकडाउन जैसे नियम लागू किए गए हैं। स्कूल कॉलेज, प्राइवेट और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सड़कों पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। मेट्रो के भी कुछ स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं, इस आयोजन को देखते हुए बस के कई रूटों में भी बदलाव किए गए हैं। सरकार ने यह साफ कर दिया गया है कि नई दिल्ली इलाके में केवल मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए वाहन ही चल सकेंगे। अभी तक सिर्फ दिल्ली में स्कूल बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। बाकी शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर दूसरे शहरों में अब तक स्कूलों के बंद रखने के बाबत कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले अगर अपने काम से दिल्ली जाते हैं तो उनके लिए जाहिर है की छुट्टी रहेगी।

ऐसे में दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों के मन में भी शहर बंद रहने का सवाल बना हुआ है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग एनसीआर के दूसरे शहरों से दिल्ली में जॉब करने आते हैं। यदि आप भी नौकरी या अपने दूसरे काम के सिलसिले में दिल्ली आते जाते हैं तो 8 से 10 के बीच ऐसा नहीं कर पाएंगे।
यदि आपने सितंबर के पहले वीकेंड पर दिल्ली घूमने का प्लान बनाया है तो इसे पहले ही बदल लें। 8-10 सितंबर तक दिल्ली में अधिकतर पर्यटन स्थल आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *