Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

हरियाली तीज पर स्वदेश जागरण मंच ने कार्यक्रम आयोजित किया, भारतीय संस्कृति से ही हैं विश्व का कल्याण – विमला बाथम।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

स्वदेशी जागरण मंच नोएडा इकाई द्वारा आयोजित हुए हरियाली तीज के कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर 49 चौधरी फार्म हाउस पर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विमला बाथम उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नोएडा रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम संयोजिका मनोज शर्मा, पूनम एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा पाठक, भारतीय किसान संघ महिला मोर्चा से अर्चना त्यागी, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक मनोज पारीक देवी सिंह भाजपा से जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला जी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष विमला बाथम ने हरियाली तीज के महत्व को बताते हुए तीज और त्योहार का भारतीय संस्कृति में क्या महत्व है त्योहार का श्रावण मास में होने का महत्व समझाया एवं उपस्थित मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गिरीश कोटनाला ने भी अपने विचार रखते हुए उपस्थित मातृशक्ति का अभिनंदन किया। एवं हरियाली तीज के महत्व को अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग परिवेश में किस प्रकार मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला और कहां की मातृशक्ति को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ।

इस अवसर पर बोलते हुए जिला संयोजक मनोज पारीक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनो से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है आगे भी ऐसे ही उत्सवों आयोजित किए जाएंगे जिससे भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय मातृ शक्ति ने अपनी प्रतिभा दिखाई और भावुक प्रस्तुतियों से उम्मीद से अधिक प्रसाद मिला। संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मग्न कर दिया और उन्हें हरियाली तीज के आत्मा में ले जाने में मदद की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही हैं सुमन चौहान, रेखा चौहान, वंदना शर्मा, वंदना शर्मा बीजेपी, मधु, शारदा चतुर्वेदी, रेणु माला बीजेपी, पुष्पा त्यागी, कार्यक्रम का संचालन वंदना शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *