Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Noida: अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसायटी में निर्माण कार्य बना खतरा, कार पर गिरा सरिया

top-news

Noida: नोएडा की अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसायटी में निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। सोसायटी में चल रहे निर्माण के दौरान एक भारी लोहे की सरिया ऊपर से गिरकर नीचे खड़ी एक कार की छत को आर-पार कर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना जानमाल का गंभीर नुकसान हो सकता था।

यह पहला मामला नहीं है। एक सप्ताह पहले भी इसी सोसायटी में प्लास्टर का हिस्सा गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी बिल्डर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे सोसायटी के लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

इस घटना के बाद सोसायटी के डरे हुए लोगों ने बिल्डर प्रबंधन को ईमेल भेजकर मांग की है कि जब तक निर्माण कार्य चलता है, तब तक हर निवासी को सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट उपलब्ध कराया जाए। लोगों का कहना है कि सरकार ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों को पालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, लेकिन बिल्डर प्रबंधन लगातार इन नियमों की अनदेखी कर रहा है।