Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण, 500 मीटर की दूरी पर तीन यू-टर्न बनाये

top-news

नोएडा।

नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों ने जनता के करोड़ों रुपए बहा दिया। प्राधिकरण ने 500 मीटर की दूरी पर तीन यू-टर्न बनाकर धन की बर्बादी की है। यू-टर्न के कारण हादसों में बढ़ोतरी हुई है। लंबे समय से इस यू-टर्न को बंद करने की मांग उठाई जा रही थी। शिकायत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस यू-टर्न को बंद करा दिया। सेक्टर-49 से सिटी सेंटर को जोड़ने वाले मार्ग पर 500 मीटर की दूरी पर तीन यू-टर्न बनाए गए हैं। सेक्टर-41 और 50 के बीच बने यू-टर्न पर विपरीत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों से लगातार हादसे हो रहे थे। सिटी सेंटर की ओर से सेक्टर-39 जाने वाले लोग इस यू-टर्न से विपरीत दिशा में प्रवेश करके जा रहे थे। जबकि सेक्टर-50 मार्केट जाने वाले पैदल यात्री भी फुटओवर ब्रिज छोड़कर यू-टर्न के रास्ते सड़क पार करते थे।

मार्केट के सामने यू-टर्न होने के कारण व्यवस्था बिगड़ रही थी। लोग यू-टर्न का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। लोगों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए इसे बंद करा दिया गया है। इस यू-टर्न पर भारी वाहनों को रोकने के लिए ओवरहाइट बैरियर लगाया गया था, जिसे हटवा दिया गया है। फिलहाल इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *