Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी

माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों को 10% विकसित भूखंड की अपील पर नोटिस जारी किया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पिछले लगभग 74 दिनों से किसान 10% आबादी भूखंड के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। दिन-रात प्राधिकरण के गेट पर ही बिता रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार और प्राधिकरण किसानों की बात मानने के लिए तैयार नहीं है 10 प्रतिशत विकसित भूखंड की बाबत माननीय सुप्रीम कोर्ट में अपीलें दायर की गई थी। जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उन अपीलों पर उत्तर प्रदेश सरकार व ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी किए हैं।

यह सिविल अपील माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश दिनांक 31-5-2022 के आदेश के विरुद्ध माननीय सुप्रीम कोर्ट में की गयी है। जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपील पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार व ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी किए हैं।