Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय सह- संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष आदि प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

जिसमें उत्तर प्रदेश में इन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें लक्ष्मीकांत बाजपेई सांसद, रेखा वर्मा सांसद और तारिक मंसूर विधान परिषद सदस्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री में अरुण सिंह सांसद, राधा मोहन अग्रवाल सांसद। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर और कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल आदि लोगों को उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय टीम में मौका दिया गया है।

गुर्जर समाज से दो नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है जिसमें डॉ अलका गुर्जर राजस्थान से और सुरेंद्र सिंह नगर उत्तर प्रदेश। जनता पार्टी द्वारा गुर्जर समाज के दो नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने पर गुर्जर समाज ने खुशी व्यक्त की है।