Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

महाराजा महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया

top-news

दादरी। कपिल चौधरी

छत्रिय जन कल्याण समिति के तत्वाधान में वीर शिरोमणि हिन्दू सम्राट राष्ट गौरव महाराजा महाराणा प्रताप की मूर्ति भूमि पूजन एन॰टी॰पी॰सी॰ (N T P C) दादरी में किया गया। जिसमें मुख्यातिथि भाजपा सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉक्टर महेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि एम॰एल॰सी॰ विधायक श्रीचन्द शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि हम आज उस महानायक भारत के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की एक भव्य मूर्ति एन॰टी॰पी॰सी॰ के द्वार पर बनकर तैयार होगी। जिसका हम सब ने मूर्ति भूमि पूजन किया। उन्होंने देश के लिये अपना जीवन लगाया। जिन्होंने देश के लिये घाश की रोटी खाई, देश के लिये मुग़लों से संग्राम किया। उस स्वर्णिम इतिहास को कोई नही भूल सकता। हमको उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर एम॰एल॰सी॰ विधायक श्रीचन्द शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी, क्षत्रिय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार शिशोदिया, एन॰टी॰पी॰सी॰ के सी॰जे॰एम॰ गंपा ब्रह्मजी राव, ज़िला पंचयत सदस्य मनोज शिशोदिया, अभिषेक शर्मा, निशांत शिशोदिया, अमरीश भाटी प्रमुख, एच॰के॰शर्मा, इंद्र नागर, प्रेम प्रधान, समिति महामंत्री धनपाल सिंह शिशोदिया, देवेन्द्र खटाना, प्रदीप मंगल, मयंक राणा, संजय राणा, विचित्र तोमर आदि सैकड़ों लोग़ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *