Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, सैकड़ों अवैध कॉलोनियों में बाढ़ का खतरा, खतरे में हजारों घर

top-news

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से दोनों तरफ के डूब क्षेत्र में हुआ अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर जिला प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। गाजियाबाद बैराज से सामान्य की अपेक्षा 2 गुना पानी छोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों को बाहर निकलने की तत्काल चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि काली नदी से लगातार हिंडोन में पानी छोड़ा जा रहा है जो कि सामान्य दिनों में 6 से 7 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता था। इस समय 15,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।

प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से बसाई गई डूब क्षेत्र में कॉलोनी

गौतम बुध नगर में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में दोनों तरफ अवैध कॉलोनियों की भरमार है। हजारों घर नदी के किनारे तक बन चुके हैं। हिंडन नदी ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण की बॉर्डर लाइन है दोनों शहरों के बीच में बीच होकर यह नदी निकलती है। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कभी हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की सुध नहीं ली। कॉलोनाइजरओ ने गरीब और भोली भाली जनता को गुमराह करके डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से कॉलोनियां बसादी और लोगों के सपनों के साथ खिलवाड़ किया गया है।

पूर्व में बहुत बार नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से नदी के डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत की गई। खूब खबरें छपी लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे रहे और कॉलोनाइजरओ से अपना हिस्सा लेते रहे।

जलस्तर बढ़ने से हजारों घरों को खतरा

हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में हजारों घर बने हुए हैं। कुछ घर तो हिंडन नदी की मुख्यधारा से सटे हुए हैं। ऐसे में अगर हिंडन नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो बड़े खतरे की आशंका है। बड़े स्तर पर जान माल नुकसान हो सकता है। दोनों प्राधिकरणओ के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिनके कारण डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *