Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी

ग्रेटर नोएडा: 125 किसानों को आज मिलेगा सौ करोड़ मुआवजा, सीधे खाते में भेजी जाएगी राशि

top-news

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण अच्छेजा बुजुर्ग के 125 किसानों को सोमवार को मुआवजा वितरित करेगा। किसानों को करीब सौ करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जाएगा। गांव में शिविर लगाकर मुआवजा वितरित होगा।
यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने नौ गांवों के किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा बांटने पर सहमति दी है। इन गांवों की जमीन अधिग्रहण से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राधिकरण के पक्ष में फैसला दिया था।
प्राधिकरण ने सात जुलाई को अच्छेजा गांव में मुआवजा वितरण के लिए शिविर भी लगाया था, लेकिन प्राधिकरण की ओर से मुआवजा वितरण के लिए दस्तावेज भी तैयार नहीं किए गए थे। इसलिए शिविर में केवल पासबुक, खाता संख्या आदि एकत्र की गई। प्राधिकरण सोमवार को मुआवजा वितरण के लिए एक बार फिर शिविर लगाएगा।
प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जिन किसानों के दस्तावेज तैयार हो चुके हैं, उन्हें मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। मुआवजा राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।