Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

जीवनसाथी के लिए पाक महिला ने मांसाहारी भोजन छोड़ा, सास-ससुर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

top-news

ग्रेटर नोएडा। जमानत पर छूटने के दूसरे दिन पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने सनातन धर्म अपनाने के साथ ही मांसाहारी भोजन खाने से तौबा कर ली है। साथ ही उसने गले में राधा कृष्ण का पटका डालकर विधि विधान से पूजा करने के बाद अपने सास-ससुर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
रोज शाकाहारी खाना खाएंगी अब
सीमा हैदर ने बताया कि अब वह मांसाहारी भोजन का सेवन जिंदगी में कभी नहीं करेगी और शुद्ध शाकाहारी खाने को अपनी दिनचर्या में शामिल करेगी। वहीं, दूसरी ओर मीडिया कर्मियों के जमावड़े से परिवार के अन्य लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
परिवार वालों को हो रही परेशानी
पूरे दिन हुई बूंदाबांदी से घर में ज्यादा भीड़-भाड़ होने से घर में खाना भी समय पर नहीं बन पा रहा है। परिवार के अन्य सदस्यों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। सचिन के दादा विशंभर ने मीडिया के सामने कहा कि उसको अपने पोते पर गर्व है कि वह सरहद पार से बहु लेकर आया है।
पाकिस्तान से नेपाल-दुबई ेके पास्ते पहुंचे भारत
बता दें कि पाकिस्तान के कराची की सीमा हैदर पब्जी गेम (PUBG Game) खेलने के दौरान रबूपुरा कस्बा में रहने वाले सचिन के संपर्क में आ गई थी। दोनों में प्यार होने के बाद सीमा 13 मई को अवैध तरीके से दुबई से नेपाल, फिर नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करके अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा में आकर रहने लगी थी।
करीब डेढ़ महीने बाद रबूपुरा पुलिस ने सीमा हैदर उसके प्रेमी सचिन को गिरफ्तार किया था। बीते शुक्रवार की शाम दोनों को जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने केस की सुनवाई पूरी होने तक सीमा के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *