Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ होंगे रवि कुमार एनजी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

उत्तर प्रदेश सरकार में देर रात चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी (IAS RAVI KUMAR NG) को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ (CEO) बनाया गया है। अभी तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीईओ का अतिरिक्त प्रभार नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी के पास था। लेकिन उनसे यह अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है।

रवि कुमार एनजी 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पूर्व में गोरखपुर, मथुरा, आगरा समेत आधा दर्जन जिलों के डीएम रह चुके हैं। जीडीए में उपाध्यक्ष के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पूर्व जल संसाधन मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं। महानिदेशक पर्यटन पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और वर्तमान समय में गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त थे। आईएएस रवि कुमार एन जी की गिनती प्रदेश के चुनिंदा अधिकारियों में की जाती है इनकी छवि बेहद ईमानदार और कर्मठ अधिकारी की है।