ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, दोनों को उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू

- sakshi choudhary
- 08 Jul, 2023
नोएडा। भारत में अवैध रूप से रह रहे दो चीनी नागरिकों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने बताया कि वो वीजा खत्म होने के बाद अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। दोनों की पहचान डेंग चोनकोन और मेंग शौगुओ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दोनों चीनी नागरिक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा 1 में ग्रीनवुड्स सोसाइटी में रह रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि दोनों यहां चीनी फोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि इनपुट के आधार पर बीटा 2 थाना पुलिस ने बुधवार को चीनी नागरिकों के पासपोर्ट और वीजा का सत्यापन किया था। जांच में पता चला कि उनके दस्तावेजों (वीजा) की वैधता समाप्त हो गई है।
इसके बाद दोनों चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि दोनों को उनके निर्वासन की आगे की कार्यवाही के लिए दिल्ली के आरके पुरम में एक हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि चीनी नागरिक छह महीने के लिए ई-बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और ग्रेटर नोएडा में ओप्पो की सुविधा में काम किया था। अधिकारी ने कहाउनके वीजा की वैधता 22 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *