Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

बच्चों ने नहीं कटवाए बाल तो टीचर ने ही चला दी कैंची, अभिभावकों के विरोध के बाद शिक्षिका बर्खास्त

top-news

नोएडा। सेक्टर-168 स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल में बार-बार कहने के बाद भी जब बच्चों ने बड़े हुए बाल नहीं कटवाए तो शिक्षिका को गुस्सा आ गया। शिक्षिका ने खुद ही कैंची लेकर लड़कों के आड़े-तिरछे बाल काट दिए। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने स्कूल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से माफी मांगते हुए शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। तब जाकर अभिभावकों का गुस्सा शांत हुआ।
ये था मामला
हुआ यूं कि स्कूल में शिक्षिका सुषमा ने कक्षा-11 में पढ़ने वाले बच्चों के बाल बड़े होने पर उनको फटकार लगाई, लेकिन उनकी बात कोई मान नहीं रहा था। बार-बार कहने के बाद भी बच्चों ने जब बाल नहीं कटवाए तो बुधवार को शिक्षिका ने अनुशासन का पालन न करने वाले 10-12 लड़कों के बारी-बारी से आड़े-तिरछे बाल कैंची से खुद ही काट दिए। ताकि छात्रों को बाल कटवाने पड़ें। दोपहर बाद जब स्कूल की छुट्टी हुई तो बच्चे घर पहुंच गए। बच्चों ने इसकी जानकारी अपने-अपने अभिभावकों को दी। बच्चों ने अभिभावकों को बताया कि अन्य लड़कों के भी बाल काटे गए हैं। अभिभावकों ने आपस में संपर्क किया और बृहस्पतिवार को स्कूल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
अभिभावकों ने कहा कि शिक्षिका को कोई अधिकार नहीं है कि वह इस तरह से बच्चों को अपमानित करते हुए उनके सरेआम बाल काट दे। हंगामे की सूचना पर एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभिभावक शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कई घंटे हंगामा चलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *