Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी

गाजियाबाद में CISF जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

top-news

साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में सीआईएसएफ की पांचवीं आरक्षित बटालियन में जवान की पत्नी ने फंदा लगा लिया। स्वजन पड़ोसियों की मदद से महिला को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नासिक के धनंजय चौहान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल हैं। उनकी इंदिरापुरम की पांचवीं आरक्षित बटालियन में तैनाती है।
चुन्नी के सहारे लगाई फांसी
वह परिसर में क्वाटर में पत्नी और दो बेटे के साथ रहते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी साधना दोनों बेटों के साथ घर में थीं। वह बाहर से गेट लगाकर सामान लेने चले गए। तब भी बड़े बेटे ने शोर मचाकर पड़ोसियों को आवाज लगाई। जब तक वह अंदर आए तब तक साधना ने पंखे के सहारे चुन्नी से फंदा लगा लिया।
पड़ोसियों ने धनंजय को सूचना दी। सभी महिला को फंदे से उतारकर पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।