Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida: सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन

top-news

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना द्वारा अलीगढ़ में किए गए हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित जिला कलेक्टरेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हमले को दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक बताते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सांसद के आवास और अब उनके काफिले पर हमला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, और राज्य सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध, हत्या, लूट और महिलाओं पर अत्याचार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि रामजीलाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, बावजूद इसके सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शन में वीर सिंह यादव, महेंद्र नागर, गजराज नागर, सुनील भाटी, यूनुस प्रधान, मोहित यादव, सुनीता यादव समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।