Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम

भारत की नागरिकता के लिए पाकिस्तानी महिला ने बनवाए थे तीन फर्जी आधार कार्ड, प्रेमी सचिन ने की मदद

top-news

नोएडा।

पब्जी खेलते हुए नोएडा के सचिन के संपर्क में आई पाकिस्तानी महिला ने तीन फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। फर्जी आधार कार्ड बनवाने में पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर की मदद उसके प्रेमी सचिन ने की थी। वह नेपाल से बस में सवार होकर 13 मई को सीमा रबूपुरा आ गई।
पहले भी सीमा क्रॉस करने की कोशिश
महिला पहले पाकिस्तान से दुबई गई और वहां से नेपाल के लिए फ्लाइट का टिकट कराया। इसके बाद नेपाल से वह नोएडा सचिन के पास आ गई। महिला ने सात महीने पहले भी सचिन तक पहुंचने के लिए सीमा को पार करने की कोशिश की थी। हालांकि, उस दौरान उसको बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था और वापस उसके देश पाकिस्तान भेज दिया था।
सचिन को पाकिस्तान बुलाने की थी कोशिश
महिला ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया है कि उसने सचिन को पाकिस्तान बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन सचिन के इनकार करने के बाद ही उसने बिना संपूर्ण दस्तावेज के भारत आने की ठान ली थी। उसने यूट्यूब से भारत आने के तरीके सीखे, ट्रैवल एजेंट की मदद से पासपोर्ट बनवाए।
पाकिस्तानी होने के साक्ष्य मिटाए
महिला ने पाकिस्तानी होने के सभी साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया था। महिला के कब्जे से जो सिम बरामद हुई है वह टूटी हुई है और फोन भी टूटा हुआ है। उसने सचिन की मदद से भारत की नागरिकता पाने के तीन फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे।
शादी के लिए पाकिस्तान से आई भारत
बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली चार बच्चों की मां सीमा गुलाम हैदर की पब्जी खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। सचिन व सीमा सात दिन तक नेपाल में रहे। सचिन से शादी करने के लिए सीमा पाकिस्तान से भारत आ गई।
इसके लिए उसने पाकिस्तान से दुबई और फिर वहां से नेपाल का फ्लाइट का टिकट कराया। नेपाल से बस में सवार होकर 13 मई को सीमा रबूपुरा आ गई। यहां वह डेढ़ महीने तक अवैध रूप से रही। जानकारी होने पर पुलिस ने तीन जुलाई को सीमा, उसके प्रेमी सचिन व सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है।