Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

नोएडा में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आज से बदला रहेगा ट्रैफिक, डायवर्जन प्लान लागू

top-news

नोएडा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन संबंधी गाइडलाइन सोमवार को जारी कर दी गई है। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। डायवर्जन वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
कांवडियों के सुरक्षित आवागमन के लिए गाजियाबाद होकर बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद आदि स्थानों तक जाने वाले भारी एवं हल्के मालवाहक वाहनों के लिए मंगलवार यानी चार से 18 जुलाई तक डायवर्जन रहेगा।
डीसीपी ट्रैफिक प्रीति यादव का कहना है कि ट्रैफिक संबंधी जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-9971009001, वाट्सएप नंबर-7065100100 एवं ट्विटर हैंडल @noidatraffic से संपर्क कर सकते हैं।
ऐसा रहेगा डायवर्जन
-दिल्ली-बदरपुर बार्डर ओखला बैराज से नोएडा होकर गाजियाबाद होकर बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जाएंगे।
-दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर होकर नोएडा से गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड, मुरादाबाद जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जाएंगे।
-चिल्ला रेड लाइट होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जाएंगे।
-एमपी-1 मार्ग पर बने एलिवेटेड से होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जाएंगे।
-एनआईबी, माडल टाउन, छिजारसी, ताज हाइवे से होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों को वापस कर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
-चिल्ला रेड लाइट से पक्षी विहार गेट तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *