Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

सॉफ्टवेयर डिजाइन के नाम पर ठगे 81 लाख, डेटा चोरी कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती

top-news

नोएडा। हर्बल उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी के मलिक से पहले सॉफ्टवेयर डिजाइन कराने के नाम पर 81 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं आरोपितों ने उन्हें जान से मारन की धमकी देते 10 करोड़ रुपये की फिरौती की भी मांग की है।
पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों को नामजद करते हुए साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बुलंदशहर के बीरखेड़ा गांव के ललित मोहन शर्मा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक हर्बल उत्पाद बनाने वाली कंपनी चलाते हैं। वह अपनी कंपनी की एक सेलिंग सॉफ्टवेयर को डिजाइन कराना चाहते थे।
इसके लिए उन्होंने अप्रैल 2020 में दिल्ली स्थित एक सॉफ्टवेयर और वेवसाइट डिजाइन करने वाली कंपनी के डायरेक्टर से संपर्क किया, जिसने उनकी कंपनी का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कुछ लोगों को उनके पास भेजा था। उनके बताए अनुसार उन लोगों ने एक सॉफ्टवेयर तैयार करके उनको दिया गया, लेकिन संबंधित सॉफ्टवेयर में हर रोज तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं।
इस कारण कई बार ग्राहकों को उन्हें मुआवजा भी देना पड़ा। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि समझौता के अनुसार, मेंटीनेंस और सॉफ्टवेयर का अधिकार उनको दिया जाना था, लेकिन आरोपितों की तरफ से उनको नहीं दिया गया। आरोपितों ने उनकी कंपनी की सॉफ्टवेयर के डोमेन और पासवर्ड का एक्ससेस अपने पास रखे रहे।
कंपनी का चोरी किया डेटा
आरोप है कि जिसका प्रयोग करने उन्होंने दूसरी कंपनी का उत्पाद उनके कंपनी के सॉफ्टवेयर के जरिए बेचा। इस कारण उनकी कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं आरोपितों ने इस दौरान उनकी कंपनी का संवेदनशील डाटा भी चोरी किया है।
10 करोड़ की मांगी फिरौती
आरोप है जब उन्होंने इसका विरोध किया इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांगी। थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर निर्भय कुमार, प्रियेश कुमार, रोशन,रोहित कुमार, प्रमोद, आमिर मंसूरी, विश्वनाथ लंबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *