Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की सराहनीय पहल, क्षेत्र के किसानों को ग्राम पाठशाला के रूप में शिक्षा के मंदिर का तोहफा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

गौतम बुध नगर में एक आईएएस अधिकारी ने बहुत ही सराहनीय पहल शुरू की है। क्षेत्र के किसानों की आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा के मंदिर बनाए जा रहे हैं। यह अधिकारी कोई और नहीं यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह है। जिन्होंने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लगभग 96 गांवो में लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है और अट्टा गुजरान गांव में लाइब्रेरी की नींव रखी के अपने इस अभियान की शुरुआत कर दी है। शिक्षा के मंदिरों का फायदा क्षेत्र के लोगों को कुछ समय बाद दिखना शुरू होगा। डॉ अरुणवीर सिंह अपनी दूरगामी सोच के दम पर क्षेत्र के लोगों के लिए ग्राम पाठशाला के रूप में शिक्षा के मंदिर का जो तोहफा क्षेत्र के लोगों को दे रहे हैं वो किसान के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा शिक्षा की एक नई अलख जगेगी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के ग्राम अट्टा गुजरान में ई-लाइब्रेरी हेतु बिल्डिंग का शिलान्यास किया गया। इस लाइब्रेरी का निर्माण अट्टा गुजरान में स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में करवाया जा रहा हैं। इस लाइब्रेरी का संचालन ग्राम पाठशाला ग्रुप द्वारा किया जायेगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा घोषणा की गई की यह लाइब्रेरी प्राधिकरण की संभवतः नोएडा क्षेत्र की पहली ई-लाइब्रेरी होगी। प्राधिकरण द्वारा इस लाइब्रेरी में 50 कंप्यूटर तथा 20 टेबलेट्स लगाये जाएँगे। इस लाइब्रेरी में ई फाइल/बुक संबंधित छात्रों को इशू की जायेंगी। ग्राम के इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्राइमरी पाठशाला के साथ साथ गोदाम बनाये जाने की माँग की गयी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा ग्राम अट्टा गुजरान में प्राइमरी पाठशाला के उच्चीकरण व मरम्मत आदि कार्यों, अतिरिक्त कक्ष बनाने, बालिका विद्यालय, ई-लाइब्रेरी, खेल का मैदान, पार्क व एक नया पंचायत बनाने पर आने वाला सम्पूर्ण व्यय 10 करोड़ रुपए प्राधिकरण की तरफ़ से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *