Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

World Labor Day 2025: जानिए इसका इतिहास, महत्व और मनाने के तरीके

top-news

हर साल 1 मई को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, जिसे मई डे भी कहा जाता है, मनाया जाता है। यह दिन उन मेहनतकश लोगों को समर्पित है जिनकी मेहनत और समर्पण ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं और समाजों को आकार दिया है। इस अवसर पर न केवल श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया जाता है, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त भी किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुरुआत अमेरिका के श्रमिक आंदोलन से हुई थी। 1886 में शिकागो के हेमार्केट स्क्वायर में आठ घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया और इसे हेमार्केट कांड के रूप में जाना गया। भारत में यह दिन पहली बार 1923 में चेन्नई में मनाया गया था। यह दिन सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के महत्व की याद दिलाता है।

श्रमिक दिवस के दिन कई देशों में सार्वजनिक अवकाश रहता है और विविध कार्यक्रमों, रैलियों व सेमिनारों का आयोजन होता है। इस दिन बैनर और पोस्टर के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। भारत के महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। हालांकि 2025 के लिए थीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन यह दिन फिर से श्रमिकों की उपलब्धियों और उनके अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने का माध्यम बनेगा।