Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम

बिजली के तारों पर बैठने से पक्षियों की हो रही थी मौत, एनपीसीएल ने तुरंत लिया संज्ञान

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के ग्राम खेड़ी (KHERI) में बिजली के तारों पर बैठने से पक्षियों की मौत हो रही थी। जिसकी वजह थी इंसुलेशन का खराब हो जाना और तारों का पेड़ों से टकराना। इसकी वजह से लगातार पक्षियों की मौत हो रही थी।

जिसकी शिकायत नोएडा व्यूज की टीम ने एनपीसीएल (NPCL) के जीएम से की, जिसके बाद एनपीसीएल वाइस प्रेसिडेंट गांगुली और डिवीज़न मैनेजर अमित ने तुरंत शिकायत का संज्ञान लेते हुए इंसुलेशन इंस्टॉल कराएं और साथ ही जो पेड़ तारों से टकरा रहे थे उनको तारों से दूर किया। ग्रामीणों ने एनपीसीएल की तारीफ की तत्परता से शिकायत का निस्तारण करने के लिए।