Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम

सीईओ के स्वच्छ शहर के सपने को पलीता लगाते प्राधिकरण के ही अधिकार, अवैध यूनीपोल और अवैध ठेले को देते हैं संरक्षण

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में जी-20 बैठक के मद्देनजर शहर को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है। प्राधिकरण द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं शहर को सुंदर बनाने के लिए दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ही कुछ अधिकारी पैसों के लालच में शहर को बदसूरत करवाने में लगे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अर्बन
डिपार्टमेंट अपने कार्य को भूल कर के अवैध यूनीपोल लगाने वालों के साथ मिलकर के शहर में जगह-जगह अवैध यूनीपोल खड़े किए जा रहे हैं। जिसकी एवज में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को उनका हिस्सा मिलता है।

शहर में अवैध यूनीपोल एवं अवैध अतिक्रमण आख़िर किस किस अधिकारी के संरक्षण में हो रहा। अवैध यूनिपोलों एवं अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने का काम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन विभाग का है लेकिन सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में अर्बन विभाग के अधिकारी ही इसमें संलिप्त है कहा जाता है महीने के हिसाब से यूनीपोल और अवैध ठेला लगवाने के पैसे लिए जाते हैं।

शहर के हर चौराहे पर एवं मार्केटों मे अवैध अतिक्रमण की वजह से शहर बदसूरत होता जा रहा है एक तरफ तो करोड़ों रुपए खर्च करके शहर को सजने सवरने का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्राधिकरण के ही अधिकारी अपनी जेब भरने के लालच में प्राधिकरण की खूबसूरती को बिगाड़ रहे है और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ स्वच्छ ग्रेटर नोएडा बनाने के सपने को ग्रहण लगा रहे हैं भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो।

अंसल मॉल के सामने तुगलपुर