Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

मतदान के दौरान भाजपा विधायक व समर्थकों पर पथराव, 5 को आई चोट; छावनी बना मुरादनगर

top-news

मोदीनगर। नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे मुरादनगर की कच्ची सराय कालोनी में भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी व उनके समर्थकों पर पथराव कर दिया गया। पथराव में विधायक, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों को चोट आई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
छावनी में तब्दील हुआ इलाका
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। पुलिस उच्चाधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मामला दो समुदायों के बीच होने के चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र में ओलंपिक तिराहे के पास मतदान केंद्र बना हुआ है। यहां सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था।
बसपा समर्थकों पर पथराव का आरोप
शाम करीब साढ़े पांच बजे यहां अचानक असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया। विधायक अजितपाल त्यागी का कहना है कि उनके कुछ समर्थक मतदान करने जा रहे थे, तभी बसपा प्रत्याशी छम्मी जो पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी हैं, उनके समर्थकों ने भाजपा समर्थकों से हाथापाई कर दी। इसी बीच पथराव भी कर दिया। इसकी सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपितों ने उनके ऊपर भी पथराव कर दिया, जिसमें उनके पैर में चोट आई, जबकि उनका गनर हंसराज समेत पांच गंभीर रूप से घायल हाे गए।
किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। सूचना जब पुलिस को मिली तो डीसीपी ग्रामीण भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपित फिलहाल फरार हैं। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोग थाने पर इकट्ठा हैं। वहां हंगामा चल रहा है। डीसीपी का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *