Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

समान शिक्षा, चिकित्सा कानून एवं किसानों की समस्या के समाधान हेतु आंदोलन में आएंगे अन्ना हजारे

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

ग्रेटर नोएडा के चुहडपुर खादर गांव निवासी समाजसेवी एवं करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धि महाराष्ट्र पहुंचकर संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर प्रदेश में एक समान शिक्षा,चिकित्सा क़ानून लागू कराने एवं ग्रेटर नोएडा के किसानों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे जी के पैतृक गांव रालेगण सिद्धि महाराष्ट्र में तीन दिवसीय कार्यक्रम रहा। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने अन्ना के द्वारा किए गए कार्यों को देखा और अपने अपने गांव में उन कार्यों का अनुसरण करने के लिए संकल्प लिया चौधरी प्रवीण भारतीय बताया कि उत्तर प्रदेश में समान शिक्षा चिकित्सा कानून बनवाने एवं ग्रेटर नोएडा के किसानों को 64 परसेंट 10% प्लॉट की समस्या पर आंदोलन करने को लेकर चर्चा की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि अन्ना ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समान शिक्षा समान चिकित्सा कानून लागू कराने एवं किसानों की समस्य के समाधान हेतु प्रदेश में बड़े स्तर पर संगठन खड़ा करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के 64% मुआवजे एवं 10% प्लॉट की समस्या से जूझ रहे किसानों के आंदोलन में अपना समर्थन देने आएंगे। लेकिन उससे पहले किसानों को संगठित होने की जरूरत है।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रतिनिधि मंडल में संस्थापक सदस्य कृष्ण पाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण, नीरज भाटी, शिवाजी खेड़कर, सिद्धार्थ राव, संजय पठारे, अंसार शेख आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *