Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

प्ले स्कूल के प्लॉट पर चल रहे अवैध कमर्शियल कंपलेक्स पर कब होगी कार्रवाई

top-news

  • बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर अवैध निर्माण किया गया है
  • कमर्शियल गतिविधियां संचालित है दो बैंक, दो एटीएम, जिम, कार्यालय आदि
  • ग्रीन बेल्ट को कंक्रीट टाइल से कवर कर कार पार्किंग बना दी है

ग्रेटर नोएडा । कपिल तोंगड़

किसानों और आम लोगों पर कार्रवाई करने में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कोई भी देरी नहीं करता है लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ही पूर्व कर्मचारी और रसूखदार लोगों के अवैध कार्य पर प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई करने के नाम पर अगल-बगल झाड़ते नजर आते हैं। उनके सामने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बुलडोजर की भी हवा निकल जाती है जबकि किसानों और आम लोगों के अवैध निर्माण पर तुरंत चलता है बुलडोजर, ये भेद भाव क्यों?

संस्थागत के प्लाट पर कमर्शियल काम चल रहा है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 2 में प्लॉट नं- NS 07 जोकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संस्थागत काम करने के लिए अलॉट किया था। लेकिन अलॉटी ने कमर्शियल काम करना शुरू कर दिया। जिसमें दो बैंक, दो एटीएम, जिम, कार्यालय आदि कमर्शियल गतिविधियां संचालित की जा रही है जो बिल्डिंग का नक्शा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जमा किया है उसमें प्ले स्कूल की बिल्डिंग दिखाई गई है जबकि मौके पर कमर्शियल है और नक्शे से ज्यादा अवैध निर्माण किया हुआ है जोकि प्राधिकरण के नियमों के अनुसार अवैध है।

प्लॉट का मालिक पूर्व में प्राधिकरण का कर्मचारी रहा है

संस्थागत प्लॉट का मालिक पूर्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी रहा है। प्राधिकरण में नौकरी करने के दौरान ही उसने यह संपत्ति अर्जित की है, पूर्व में प्राधिकरण के कर्मचारी रहने का फायदा उठाते हुए संस्थागत प्लॉट पर गैर कानूनी तरीके से खुले आम कमर्शियल गतिविधियां की जा रही है। बताया जाता है कि प्लॉट का मालिक के संबंधों के कारण अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर अधिकारियों को ऐसी गलत गतिविधियों का संज्ञान लेना चाहिए जोकि खुलेआम संस्थागत प्लॉट पर कमर्शियल काम कर रहे है जोकि प्राधिकरण के नियमों के बिलकुल खिलाफ है खुलेआम लीज डीड की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऐसी संस्था पर लीज डीड की शर्तो का उल्लंघन करने पर अलॉटमेंट कैंसिल करना चाहिए और बिल्डिंग को सील कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *