Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

बच्चे के नामकरण समारोह में की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

top-news

ग्रेटर नोएडा। जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में बच्चे के नामकरण संस्कार में हुई हर्ष फायरिंग में सीने में गोली लगने के कारण रिस्तेदारी में आया एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन-फानन उसे जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोलड़ा का रहने वाला प्रेमपाल राणा गांव कररौल में अपनी ननिहाल में रहता था। कररौल के रहने वाले उदयवीर की बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व जहांगीरपुर के मोहल्ला ब्राह्मण पुवैया के रहने वाले धर्मेंद्र के साथ हुई थी।
शुक्रवार को धर्मेंद्र के पुत्र के नामकरण संस्कार में कररौल से दर्जनों लोग छोछक लेकर जहांगीरपुर आए थे, जिसमें प्रेमपाल भी शामिल था। शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद छोछक की तैयारी हो रही थी, उसी दौरान रोहित द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में सीने में गोली लगने से प्रेमपाल घायल हो गया।
आनन-फानन उसे जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।