Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

दिनदहाड़े कटर से घरों की कुंडी काट 15 मिनट में करते थे चोरी, शगुन में ले जाते थे ताला, अब गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद: साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने दिनदहाड़े बंद घरों व फ्लैटों की कटर से कुंडी काटकर 15 मिनट में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत सात चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी के गहने खरीदने वाला एक सुनार भी शामिल है।
40 लाख रुपये के गहने, घटना में प्रयुक्त कटर, मिर्ची स्प्रे, लोहे की नुकीली राड व कार बरामद हुई है। सरगना दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया है। यह गिरोह चोरी करने के बाद घर में बंद ताला शगुन के तौर पर अपने साथ ले जाता था।
पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन विवेक चंद यादव ने बताया कि आरोपित वसीम, जावेद, विकास जायसवाल, सुरेश, अलाउद्दीन, रोशन और मोहम्मद अली हैं। सभी दिल्ली में जहांगीरपुरी व आसपास रहते हैं।
2014 से कर रहा चोरी की वारदात
वसीम गिरोह का सरगना है। 2014 से दिल्ली-एनसीआर में चोरी की वारदात कर रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली में 118 मुकदमे दर्ज हैं। वह जनवरी के अंत में जेल से बाहर आया और फिर से चोरी करने लगा।
गुरुवार को वह बंगाल के हलदिया में ससुराल जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों में सुरेश सुनार है।
वह चोरी के गहने खरीदता था। जावेद, अलाउद्दीन और विकास जायसवाल चोरी के गहने बिकवाते थे। अलाउद्दीन जावेद का बहनोई है। अलाउद्दीन का रिश्तेदार भी सुनार है। रोशन कार चालक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *