Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज

अतीक को गोलियों से भूनने वालों को कानूनी मदद की पेशकश, जूना अखाड़ा के यति नरसिंहानंद सरस्वती ने दिया आश्वासन

top-news

गाजियाबाद। माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या करने के आरोपितों को यति निर्भयानंद सरस्वती ने कानूनी सहायता मुहैया कराने की पेशकश की है। इस संबंध में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती का एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके शिष्य निर्भयानंद ने अतीक के हत्यारोपितों को यह मदद देने का आश्वासन दिया है। इसमें यदि उनकी जरूरत पड़ी तो वह भी मदद करेंगे।
बता दें कि निर्भयानंद सरस्वती पूर्व में डा. अरविंद अकेला के नाम से जाने जाते थे, जिन्होंने खुद की हत्या की धमकी की रिपोर्ट पिछले साल थाना सिहानी गेट में दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि पत्र भेजकर उनको सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है।
पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा था कि अरविंद अकेला ने प्रसिद्ध होने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी थी। इसके बाद अरविंद अकेला ने डासना देवी मंदिर जाकर संत का चोला ओढ़ लिया था।