Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, रिश्तेदारों से लेनदेन को लेकर था विवाद

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित हल्दोनी गांव में किराए पर रहने वाले युवक फरमान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि उनका कुछ रिश्तेदारों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी तनाव के चलते उन्होंने अपनी जान दी है। उन्होंने जिन लोगों को रुपए उधार दिए थे घटना से पहले उनको फोन भी किया था। रुपए वापस नहीं मिलने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। मूल रूप से हाथरस के रहने वाले फरमान हल्दोनी गांव में किराए पर रह रहे थे। उन्होंने तमंचा से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने तमंचा किससे लिया था। ऐसे में आशंका है कि युवक ने किसी तस्कर से तमंचा खरीदा हो। युवक के घरवालों ने विवाद का कारण बताया है उसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है।