Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई

top-news

Greater Noida: जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में मंगलवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम बार सभागार में आयोजित हुआ, जहां पहली बार यज्ञ का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जानकारी के लिए बता दे कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बार अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट और सचिव अजित नागर एडवोकेट ने क्रमशः कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन किया। बार पदाधिकारियों ने अभिषेक शर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, वहीं युवा अधिवक्ताओं ने उन्हें भगवान परशुराम का प्रतीक ‘फरसा’ भेंट कर उत्साहवर्धन किया।

अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए परशुराम जी के चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने चैंबर की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए मुख्यमंत्री से समाधान की मांग करने की बात कही। मुख्य अतिथि अभिषेक शर्मा ने भी चैंबर की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह बार के हित में हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर योगेंद्र भाटी, रामशरण नागर, देवीशरण शर्मा, राजीव शर्मा, चंद्रकला, अपर्णा सिंह, नीतू तिवारी, अंजना शुक्ला सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने भगवान परशुराम जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।