Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

संदिग्ध परिस्थिति में 10वीं मंजिल से नीचे गिरकर देहरादून के छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

top-news

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के क्लाउड-नाइन, वैशाली सेक्टर-एक में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे स्नातक का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई।
मूल रूप से जागृति विहार, सहस्र धारा रोड, देहरादून, उत्तराखंड का 22 वर्षीय शुभम उप्पल बहन खुशबू उप्पल के साथ यहां क्लाउड-नाइन में 10वीं मंजिल के फ्लैट में किराए पर रहता था। वह बीएससी माइक्रो बायोलाजी का छात्र था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। स्थानीय लोग उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नहाकर निकला था छात्र
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उसमें सामने आया कि छात्र नीचे गिरने के दौरान सिर्फ अंडरवियर पहने था। उसके बाल आदि भीगे थे। इन परिस्थितियों से पुलिस मान रही है कि बालकनी में कपड़े डालते या उतराते समय वह नीचे गिरा है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।