Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर मझौले वाहनों को दिन में रोकने की तैयारी, कैंटर और डीसीएम की होगी नो एंट्री

top-news

नोएडा। सेक्टर-14ए स्थित यातायात कार्यालय में मंगलवार को ट्रांसपोर्टर व बस यूनियन के पदाधिकारियों की ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने नई व्यवस्था के साथ सर्विस लेन में खड़े वाहनों के चालान का विरोध किया।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए कैंटर, डीसीएम को नो एंट्री की नई व्यवस्था के दायरे में लाया जाएगा। नई व्यवस्था की समीक्षा में बेहतर नतीजे के बाद पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।
बैठक में ट्रांसपोर्टरों को बताया है कि डायवर्जन व्यवस्था से भारी वाहन चालक दिल्ली में जा सकते हैं। बैठक में सेक्टर-37, परीचौक पर बस को चौराहा से 100 मीटर आगे रोककर सवारी बैठाने-उतारने को कहा गया। मालवाहक वाहन ट्रक, डंपर, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि को सार्वजनिक मार्ग पर नहीं खड़ा किए जाने, स्कूली वाहनों के फिटनेस, चालक, परिचालक सत्यापन, फर्स्ट एड किट आदि का पुलिस द्वारा सत्यापित कराने और यातायात नियमों का पालन के लिए निर्देशित किया।
नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा के संगठन के अध्यक्ष वेदपाल चौधरी ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। अभी दिल्ली में नो एंट्री का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक वहीं शाम पांच बजे से तीन बजे तक हैं। जबकि नोएडा ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था के तहत सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नो एंट्री का समय निर्धारित रखने का ट्रायल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *