Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

तांत्रिक के चंगुल में फंसकर कर्ज में डूबता गया NRI, बिजली का बिल नहीं दे पाने पर अंधेरे में रहे 3 दिन

top-news

ग्रेटर नोएडा । बिल्डर से तांत्रिक बने फैजान ने अपने साथियों की मदद से एनआरआइ संजय शर्मा का पूरा अकांउट खाली कर दिया था। इससे वह कर्ज में डूब गए और बिजली का बिल नहीं दे पाने पर उन्हें तीन दिन तक अंधेरे में रहना पड़ा। अमेरिका से पत्नी ने जब खाते में रुपये ट्रांसफर किए तब वह बिजली बिल का भुगतान कर सके।
यह बातें पुलिस की पूछताछ में सामने आई हैं। एनआरआइ सोसायटी के टावर संख्या एक के फ्लैट संख्या 001 में पिछले एक साल से रह रहे संजय मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनका अमेरिका में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। मुरादाबाद निवासी तांत्रिक फैजान ने पांच अन्य साथियों की मदद से उन्हें बंधक बनाकर तीन करोड़ रुपये की ठगी की थी।
अरोपितों ने हृदय रोग का तंत्र विद्या से इलाज करने के नाम पर उन्हें अपने चंगुल में फंसाया था। संजय की पत्नी के अमेरिका से शिकायत करने पर नोएडा पुलिस ने शनिवार को उन्हें मुक्त कराया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि तांत्रिक ने संजय के अकाउंट में एक रुपया भी नहीं छोड़ा। इससे वह सोसायटी का मेंटेनेंस शुल्क व बिजली बिल नहीं दे सके और 35 हजार के कर्ज में डूब गए।
सोसायटी प्रबंधन ने काट दी थी उनके फ्लैट की बिजली
इस पर पिछले सप्ताह सोसायटी प्रबंधन ने उनके फ्लैट की बिजली काट दी और संजय को तीन तीन दिन अंधेरे में काटने पड़े। इस बीच तांत्रिक भी उनके साथ रहा। इसके बाद बिजली बिल का भुगतान करने के बाद फ्लैट की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। तांत्रिक फैजान हर समय साये की तरह संजय की साथ रहता था। वह किराये से लेकर मेंटेनेंस बिल तक का भुगतान ऑनलाइन करा रहा था। सप्ताह में दो तीन बार उससे मिलने अन्य आरोपित भी आते थे, जिन्हें तांत्रिक के दबाव में एनआरआइ प्रवेश की अनुमति दिलवाता था।
पत्नी व बच्चों से बात करने के दौरान फोन स्पीकर पर रहता था। इसके अलावा खाने-पीने का सभी सामान आनलाइन ही मंगाया जाता या फिर आरोपित के अन्य साथी पहुंचाते थे। परीचौक चौकी इंचार्ज देवेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस फैजान की संपत्ति की जांच कर रही है।
पीड़ित ने आरोपित तांत्रिक के दो रेस्टोरेंट व मुरादाबाद समेत विभिन्न स्थानों पर 42 फ्लैट होने की बात कही है। आरोपितों को जेल भेजने के बाद तांत्रिक की पत्नी जोहा व एक अन्य आरोपित जोशी को पकड़ने के लिए पुलिस मुरादाबाद समेत अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *