Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

खेलने दौरान नाले में गिरा बच्चा, हुई मौत; निर्माण के दौरान नहीं लगे थे सेफ्टी के उपकरण

top-news

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेगमपुर गांव के बाहर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम सात साल का बच्चा वहां खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नाले में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। उसको अस्पताल ले जाया गया।
नहीं लगे थे सेफ्टी उपकरण
डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां सेफ्टी के उपकरण नहीं लगे है। निर्माण के दौरान नाले को चारों तरफ से रस्सी लगाकर कवर किया चाहिए, जो कि नहीं किया गया। यही कारण है कि बच्चा उसमें गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
12 फीट गहरा था नाला
बेगमपुर गांव में सात साल का बच्चा सद्दाम अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता आटो चालक है। बृहस्पतिवार शाम सद्दाम अपने तीन दोस्तों के साथ बाहर क्रिकेट खेल रहा था। खेलते दौरान वह बाल उठाने के चक्कर में नाले की तरफ गया और उसमें गिर गया। नाले में पानी भरा हुआ था। नाला 12 फीट गहरा है। सद्दाम उसमें गिरा और डूब गया।
जब तक लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया तब तक उसके फेफड़े में पानी भर चुका था। इस वजह से उसकी मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में स्वजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। गहरे नाले में पानी भरा था। उसमें डूबने से सद्दाम की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *