Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

90 हजार करोड़ के निवेश को धरातल का इंतजार, सहमति से जमीन नहीं देने को तैयार किसान

top-news

नोएडा। निवेश को धरातल पर उतारने के लिए नोएडा में जमीन की उपलब्धता चाहिए, जो वर्तमान में प्राधिकरण के पास नहीं है। बिना जमीन निवेश को धरातल पर उतारा नहीं जा सकता है। जबरन किसान की जमीन का अधिग्रहण हो नहीं सकता है, सहमति से किसान जमीन देने को तैयार नहीं है, क्योंकि जमीन अधिग्रहण के एवज में प्राधिकरण की ओर से किसानों को दिया जाने वाला मुआवजे की दर कम है।
25 से 30 हजार में जमीन बेच रहे किसान
ऐसे में किसान डेवलपर्स को 25 से 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन बेच रहे हैं। इससे प्राधिकरण अधिकारियों के सामने जमीन अधिग्रहण करने की चुनौती खड़ी हो गई है। किसान की जमीन पर अवैध निर्माण का हवाला देकर जब भूलेख अधिकारी दल बल के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई करने पहुंचते हैं तो उन्हें मौके पर पता चलता है कि जमीन पर किसान ने स्टे ले रखा है, जिसकी तारीख कोर्ट ने तीन से चार माह आगे दे रखी है।
जब तक प्राधिकरण अधिकारी स्टे की कार्रवाई से निपटने की तैयारी में जुटते है, कोर्ट की शरण में पहुंचते है, तब तक जमीन पर निर्माण पूरा हो चुका होता है। इससे अधिकारी जमीन अधिग्रहण कर पाने में बेबस हो रहे है। ऐसे तमाम प्रकरण इस समय नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में आ चुके है, जिन पर डेवलपर्स के साथ अधिकारियों की वार्ता चल रही है। इसमें अब महर्षि आश्रम की जमीन का प्रकरण भी शामिल हो चुका है।
सहमति से जमीन लेने में अधिकारियों को नाकामी लग रही हाथ
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में नोएडा प्राधिकरण ने करीब 90 हजार करोड़ रुपये के नए निवेश का एमओयू साइन गया है। इसमें से 60 हजार करोड़ के निवेश को छह माह में धरातल पर उतारने का लक्ष्य अधिकारियों को मिला है। निवेश के लिए पर्याप्त जमीन की उपलब्धता हो।
इसके लिए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन अधिग्रहण करने की चरणबद्ध तरीके से योजना भूलेख विभाग ने तैयार की, जिसको लेकर कई गांव में लगातार किसानों के लिए शिविर भी लगाया जा रहा है, लेकिन किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेने में नाकामी मिल रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में किसानों से सिर्फ 3.66 हेक्टेयर एकड़ जमीन ही अधिग्रहित की जा सकी है। इस वित्तीय वर्ष में 50 एकड़ जमीन का लक्ष्य जुटा पाना अधिकारियों को संभव दिखाई नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *