Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

युवती से तमंचे के बल कर सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास, सजा सुनते ही रोने लगा था शहबाज

top-news

नोएडा। जिला न्यायालय ने युवती का पिस्टल के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दोषी शाहबाज को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 55 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को चार महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
सजा सुनते ही शाहबाज सिर पर हाथ रखकर जमीन पर बैठकर रोने लगा। उसको न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है। केस की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो प्रथम की अदालत में हुई।
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता नीटू विश्नाई ने बताया कि अप्रैल 2013 में दनकौर कोतवाली में एक 15 साल की किशोरी के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज हुई। जांच में पता चला कि पीड़िता नाबालिग नहीं है, उसकी उम्र 18 वर्ष है। इस वजह से केस से पॉक्सो की धारा हटा दी गई।
मामला युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले का मानकर पुलिस ने शाहबाज व नईम को गिरफ्तार कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। केस की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई। करीब दस साल बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाया है। कुल 15 गवाह सुनवाई के दौरान पेश हुए। गवाह एवं साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने शाहबाज को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई है।
नईम की हो गई हत्या
केस की सुनवाई के दौरान नईम की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में अलग मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। नईम की हत्या के बाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में उसकी फाइल बंद कर दी गई।