Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

सांसद डाक्टर महेश शर्मा किसानों के बीच पहुँचे कहा केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के पास ले जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का काम करूँगा।

top-news

नोएडा। कपिल तोंगड़

भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में एनटीपीसी से प्रभावित किसानों ने नोएडा सांसद डाक्टर महेश शर्मा का घेराव किया। किसानों नारे बाज़ी करते हुए हरौला बरातघर से एनटीपीसी से प्रभावित किसानों को पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसान सड़क पर आ गये। कुछ ही देर में स्थानीय सांसद डाक्टर महेश शर्मा किसानों के बीच पहुँचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर ख़लीफ़ा ने समस्त किसानों की समस्याओं के बारे अवगत कराया और कहा मुझे किसानों का काम चाहिए। काम आपके समान मुआवज़ा व रोज़गार 10% प्लाट अन्य करार है। कब तक किसानों को गुमराह करते रहेंगे। सांसद ने आश्वासन दिया की में कल किसानों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करने के बाद एक सप्ताह में दिल्ली केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के पास ले जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का काम करूँगा। सांसद कहा में किसानों के साथ हूँ। में भी किसान हूँ में किसानों का दर्द समझता हूँ। हर क़ीमत पर किसानों का काम करूँगा।एनटीपीसी से प्रभावित किसानों के साथ नोएडा व ग्रेटर नोएडा के किसान भी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर ख़लीफ़ा ने कहा कि जब तक किसानों के काम नहीं होंगे हम चुप बैठने वाला नही है। एनटीपीसी रसूलपुर पर लगातार धरना चल रहा है और अब ग्रेटर नोएडा व नोएडा में भी जल्दी करार पुरे नहीं होते हैं तो दोनों प्राधिकरण पर आन्दोलन चलेगा।