Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

पत्नी को जहां दफनाया, वहां कई बार खाया खाना; 10वीं फेल ने दृश्यम देखकर परिवार संग लिखी हत्या की पटकथा

top-news

नोएडा। भाभी से अवैध संबंध को परवान चढ़ाने के लिए जोगिंदर उर्फ लाला ने पत्नी की हत्या गला दबाकर की। पत्नी को जहां दफनाया वहां 23 दिन में आठ बार जाकर खाना खाया। वह मृत पत्नी से मन ही मन बात भी करता था कि अगर वह अवैध संबंध का विरोध नहीं करती तो जान से न जाती।
दसवीं फेल जोगिंदर ने दृश्यम फिल्म की तर्ज पर पत्नी की हत्या की पटकथा लिखी और ठीक फिल्मी कहानी की तरफ वास्तविक जीवन में पत्नी के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही शव को दफनाया। आरोपित घर की छत से भी निगरानी करते थे कि जहां शव को दफनाया है वहां कोई आस-पास तो नहीं गया।
परिजनों की अलग स्लॉट में रहती थी ड्यूटी
परिवार के सदस्यों की ड्यूटी अलग-अलग स्लॉट में छत पर लगी थी। यह सारी जानकारी आरोपित पति ने पूछताछ के दौरान दी है। आरोपित पति जोगिंदर उर्फ लाला, सास संता व भाभी ऊषा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा पुलिस ने बरामद किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
परिजनों ने मिलकर हत्या का बनाया प्लान
जोगिंदर ने यह भी बताया कि सरिता की हत्या करने से पहले उसने घरवालों से विचार विमर्श भी किया। सभी ने हामी भरी कि सरिता को रास्ते से हटा दो। आठ मार्च की रात होली वाले दिन हत्या करने के बाद शव को दफानाया फिर अगले दिन पति ने खुद कोतवाली जाकर पत्नी के गायब होने की सूचना दे दी।
दुर्गंध आने पर कुत्ते खोदने लगे जमीन
23 दिन बाद 31 मार्च को दुर्गंध आने पर कुत्ते जमीन खोदने लगे, तब पता चला कि सरिता का शव दफनाया गया है। अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि शादी के बाद दो बार आरोपितों ने सरिता की पिटाई की थी। दोनों बार पंचायत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *