Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर गोलियों से भूना, 6 माह पहले शख्स की बेटी ने भी की थी आत्महत्या

top-news

गाजियाबाद। उखलारसी में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर में घुसकर प्रापर्टी डीलर की दोपहिया वाहन सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के वक्त प्रापर्टी का बेटा और पत्नी बाहर गए थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। उखलारसी निवासी नवीन भारद्वाज प्रापर्टी डीलर व बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे।
शनिवार रात को करीब साढ़े आठ बजे घर पर सीसीटीवी कैमरे ठीक करने मैकेनिक पहुंचा था। पत्नी और एक बेटा बाजार गए थे। इसी दौरान रिश्तेदार बनकर अज्ञात लोग आए और उन्होंने नवीन पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चार गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल नवीन को निकट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटनास्थल का डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार, एसीपी निमिष पाटिल ने निरीक्षण किया और अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। दोपहिया वाहन पर तीन लोग जाते हुए भी दिख रहे हैं। पुलिस पूरे मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि करीब छह माह पहले नवीन की बेटी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने नवीन और उनके परिवार से जुड़े मोबाइल नंबर भी हासिल किए हैं।
इस बारे में डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से छानबीन चल रही है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में मामला रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। उधर, घनी आबादी में हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था की पोल भी खोल कर रखी दी है। लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *