Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● लखनऊ अग्निकांड पर सियासत तेज: ‘दोषी अफसरों पर FIR दर्ज हो’, आप सांसद संजय सिंह की मांग ● राम मंदिर चढ़ावा विवाद: SIT रिपोर्ट में चोरी, कमीशनखोरी और नियुक्तियों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप ● Noida-Greater Noida के बीच बनेगा 31 KM का एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, NHAI ने मांगा मास्टर प्लान ● दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत, IMD का रेड अलर्ट जारी ● आरओबी खुलने का लंबा इंतजार हुआ पूरा, प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन चालकों को मिलेगी राहत ● Greater Noida: नॉलेज पार्क पुलिस ने 100 चोरी के मोबाइल फोन समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार ● दिल्ली मौसम अपडेट! बादलों ने दी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा ● लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड! भीषण आग में 14 छात्रों की मौत, कई घायल; सीएम योगी दौरा छोड़ लौटे राजधानी ● जंतर-मंतर पर CJP का धरना तीसरे दिन भी जारी, आधार-पैन जांच पर पुलिस से विवाद; किसानों का मिला समर्थन ● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Cervical Cancer: युवा महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर, जानिए खतरे और बचाव के उपाय

top-news

Cervical Cancer: भारत में महिलाओं के बीच कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। विशेष रूप से ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हर साल 1.27 लाख से ज्यादा सर्वाइकल कैंसर के नए मामले सामने आते हैं। चिंता की बात यह है कि अब 20-30 वर्ष की युवतियां भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आ रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण, समय पर जांच की कमी, टीकाकरण में कमी और अस्वस्थ जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि समय पर टीकाकरण और स्क्रीनिंग से इस कैंसर से बचा जा सकता है।

सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों में अनियमित माहवारी, यौन संबंध के बाद रक्तस्राव और पेल्विक दर्द शामिल हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि कम उम्र में यौन सक्रियता, एक से अधिक यौन साथी होना, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता और लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन भी जोखिम बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *