Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

बिजली चोरी के मिलीभगत में SDO और JE निलंबित, जांच का दायरा बढ़ने से कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

top-news

नोएडा। मेरठ की संयुक्त विजलेंस टीम की तरफ पकड़े गए बिजली चोरी के मामले में सांठ गांठ में शामिल रहने पर विद्युत निगम ने एसडीओ व जेई को मंगलवार को निलंबित कर दिया है। पिछले बृहस्पतिवार को छलेरा में चार स्थानों पर अवैध तरीके से ई- रिक्शा व बैटरी चार्जिंग के मामले सामने आए थे।इसमें डेढ़ करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिसमें जांच के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।
रात करीब ढाई बजे हुई जांच
क्षेत्र के एसडीओ बृजमोहन सोनी और जेई मोहन स्वरूप को निलंबित करते हुए सहारनपुर से अटैच कर दिया गया है। प्रकरण में जांच का दायरा बढ़ने पर कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना है। गुप्त सूचना के आधार पर मेरठ से आई टीम ने रात में करीब ढाई बजे सेक्टर-44 छलेरा में पुष्पा देवी के नौ किलोवाट के वाणिज्यिक कनेक्शन की जांच की, जिसमें मीटर से अलग एलटी डली मिली।
चोरी की बिजली से ई-रिक्शा की बैटरी हो रही थी चार्ज
इससे 28 ई-रिक्शा व 21 अलग-अलग साइज की बैट्री चोरी की बिजली से चार्ज होती मिली। इस परिसर में 57 किलोवाट की बिजली चोरी मिली , जिसपर 60-70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। छलेरा में ही शीला देवी के चार किलोवाट के वाणिज्यिक कनेक्शन पर भी एलटी लाइन डालकर ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। 19 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। परिसर में 14 किलोवाट की बिजली चोरी होती मिली।