Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

सुप्रीम कोर्ट से रणवीर अल्लाहबादिया को बड़ी राहत, पासपोर्ट वापसी और विदेश यात्रा की अनुमति

top-news

Ranveer Allahbadia: मशहूर पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके पासपोर्ट को लौटाने और उन्हें काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला असम और महाराष्ट्र सरकार द्वारा रणवीर के खिलाफ जांच पूरी होने की सूचना देने के बाद लिया गया। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच ने आदेश दिया कि रणवीर अल्लाहबादिया अपना पासपोर्ट वापस लेने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ब्यूरो से संपर्क करें।

रणवीर एक विवादित टिप्पणी को लेकर “इंडियाज गॉट लैटेंट” मामले में चर्चा में आए थे। इस विवाद के चलते उनके पासपोर्ट पर रोक लगाई गई थी और उन पर जांच भी शुरू की गई थी। हालांकि अब जांच एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में जांच पूरी होने की जानकारी कोर्ट को दे दी, जिसके बाद कोर्ट ने यह राहत प्रदान की। रणवीर अल्लाहबादिया ने इस फैसले का स्वागत किया और सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया है। वे जल्द ही अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं।