Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

पौत्र सचिन भाटी ने दादा के 101 वें जन्मदिन पर करीब पांच लाख रुपये दान किए l

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

सौ वर्ष की आयु में कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो और बिना चश्मा के अखबार पढ़ लेता हो। तो इसे कुदरत का करिश्मा ही कह सकते हैं l
दादरी ब्लाक के ग्राम सैन्थली के भजन लाल भाटी उर्फ भजनी का 101वा जन्मदिन विगत दिवस मनाया गया I 101 वर्ष की आयु में भी बाबा भजनी का स्वास्थ काफी ठीक है l क्षेत्र में बाबा भजनी की आयु के अब गिने-चुने बुजुर्ग ही बचे हैं l
ग्राम सैन्थली के प्रधान और बाबा भजनी के पौत्र सचिन भाटी ने इस अवसर पर गांव के गरीबों को कपड़े और फल मिठाई देकर सम्मानित किया। गांव के कई मंदिरों और चौपालों के लिए करीब पांच लाख रुपये दान किएl

सचिन प्रधान ने गांव के समशान घाट के लिए 251000, शिव मंदिर के लिए 11000 हजार व माता मंदिर के लिए 11000 व सिद्ध बाबा मंदिर के लिए 11000 व बाबा ढाक वाले के लिए 11000 व चामण्ड भूमिया के लिए 11000 व बड़कीया मंदिर के लिए 11000 व जाटों वाला शिव मंदिर के लिए 11000 व देवता बाबा के लिए 11000 व नटो की मढिया के मंदिरों के लिए 51000व जाहर बाबा मंदिर के लिए 11000 व लाइब्रेरी के लिए ₹51000 और जाटों की चोपाल के लिए 11000 रुपये दान दियेI