Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

न्यूड वीडियो चैट के जाल में फंसा कारोबारी, CBI अफसर बनकर आरोपी ने वसूली मोटी रकम

top-news

नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित पाश सोसायटी में रहने वाले कारोबारी के पास एक युवती ने न्यूड वीडियो काल की। स्क्रीनशाट वायरल करने की धमकी देकर पहले 77 हजार रुपये वसूल लिए। कुछ देर बाद अन्य आरोपित ने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर कारोबारी को धमकी दी कि उसकी वीडियो यूट्यूब पर डाल देगा। दोबारा 56 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। कुल सवा लाख की वसूली की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज कराई गई शिकायत में कारोबारी ने कहा है कि उनका इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार है। कुछ दिन पहले उनकी युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। वह युवती से इंटरनेट मीडिया पर चैटिंग करने लगे। भरोसे में लेकर युवती ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। 18 मार्च को वाट्सएप पर वीडियो काल की। आरोपित ने कारोबारी की न्यूज वीडियो बना ली। 20 मार्च को किसी अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया और दो बार में वसूली की गई। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। मेरी बुजुर्ग व युवा लोगों से अपील है कि वह अंजान युवती के जाल में न फंसे। इससे उनके साथ ठगी हो सकती है।