Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

top-news

नोएडा। अलग-अलग बैंकों से लोन दिलाने और विभिन्न कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने छह आरोपितों को मंगलवार को दबोच लिया। कोतवाली क्षेत्र स्थित एच-61 में काल सेंटर खोलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
इसके अलावा पंचकर्मा आयुर्वेदा चूर्ण का स्टीकर जालसाज लोगों को सामान्य चूर्ण बेच रहे थे। जालसाजों की पहचान हापुड़ के बहादुरगढ़ के विकास कुमार और पुनीत कुमार, गाजियाबाद के कविनगर के देवांश सक्सेना, हाथरस के हर्षित श्रीवास्तव, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के नितिश कुमार और महोबा के शैलेंद्र के रूप में हुई है।
विकास गिरोह का सरगना है। पुनीत और विकास भाई हैं। आरोपितों के कब्जे से दो डेस्कटाप, चार लैपटाप, 13 स्मार्ट फोन, एक लाख 18 हजार की नकदी, पंचकुला आयुर्वेद की एक मोहर, सात फर्जी स्टीकर, 20 एटीएम कार्ड, पांच अप्रूवल लेटर, 167 डाटा शीट, 53 पंचकर्मा आयुर्वेदा चूर्ण की बड़ी डिब्बी और दस छोटी डिब्बी, एक होंडा सिविक कार और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
नकली चूर्ण बेचकर एकत्र करते थे डाटा
एसीपी अमित प्रताप सिंह के मुताबिक आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि कोतवाली क्षेत्र में आफिस खोलने के बाद उन्होंने पंचाकर्म आयुर्वेद प्रोसिस केयर किट में नकली चूर्ण भरकम उस पर असली किट का स्टीकर लगाया और चूर्ण को तीन से छह हजार रुपये में बेचना प्रारंभ किया। सामान्य चूर्ण आरोपित दिल्ली से पांच सौ रुपये में खरीदते थे और छह से 12 गुना ज्यादा कीमत पर बेचते थे।