Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कपिल शर्मा की ज्विगाटो को नहीं मिल रहे दर्शक, पहले दिन बस इतनी हुई कमाई

top-news

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ आज, 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। नंदिता दास की फिल्म में कपिल शर्मा ऐसे सीरियस किरदार में नजर आए, जैसे दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म में उन्होंने एक फूड डिलीवरी ब्वॉय का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार का पेट भरने के लिए संघर्ष करता नजर आया। लेकिन लगता है कि लोगों ने कपिल को ऐसे किरदार में एक्सेप्ट नहीं किया।
ज्विगाटो ने बड़े पर्दे पर दी दस्तक
सिनेमाघरों की कुर्सियां दर्शकों के लिए तरस रही हैं और क्रिटिक्स कपिल शर्मा के तारीफों के पुल बांध रहे हैं। नंदिता दास के निर्देशन में बनी ‘ज्विगाटो’ का प्रीमियर टोरंटो और बुसान फिल्म फेस्टिवल में किया गया, जहां फिल्म ने काफी तालियां बटोरीं थीं। लेकिन दर्शकों को मूवी हॉल तक खींच कर लाने के लिए ये सब काफी नहीं था। फिल्म की शुरुआती कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें देखने के बाद कपिल को जोर का झटका लग सकता है।
फूड डिलीवरी ब्वॉय के रोल में है कपिल शर्मा
काफी दिनों से द कपिल शर्मा शो पर कॉमेडियन किसी न किसी बहाने से अपनी फिल्म का प्रमोशन करने का कोई मौका नहीं चूक रहे। इतनी मशक्कत के बाद भी ज्विगाटो ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख का ही कलेक्शन किया है। मॉर्निंग शो की ज्यादातर सीटें खाली थीं। अमूमन यहीं हाल दोपहर और शाम के शो में भी रहा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कपिल की फैन फॉलोइंग इस फिल्म को कैसे बचा पाती है।