Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

एमओयू करने वाले निवेशकों संग एसीईओ मेधा रूपम ने की बैठक, निवेशकों को प्राधिकरण की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

top-news

  • निवेशकों की जरूरत को समझ हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
  • ग्रेनो में करीब नौ हजार करोड़ के वाणिज्यिक निवेश के लिए हुए हैं करा

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश के इच्छुक निवेशकों के साथ बैठक की। उनसे ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के दौरान किए गए एमओयू को निवेश में कनवर्ट करने पर विचार-विमर्श किया। एसीईओ ने निवेशकों को प्राधिकरण की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने हाल ही में प्राधिकरण के सभी विभागों की तरफ से किए गए एमओयू की समीक्षा की थी। सीईओ ने इन एमओयू को निवेश में तब्दील करने के निर्देश दिए थे। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा में निवेश करने के लिए एमओयू करने वाले निवेशकों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों को समझ कर उन्हें जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम और ओएसडी विशु राजा ने ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश के लिए एमओयू करने वाले निवेशकों के साथ बैठक की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में हुई इस बैठक में कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसीईओ ने इन सभी से उनकी लैंड जरूरतों को समझा। उनसे उनके प्रोजेक्ट, निवेश और रोजगार पर बात की। आने वाले स्कीम व ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए सभी को प्रेरित भी किया ताकि इनके एमओयू को निवेश में तब्दील कराया जा सके। इससे रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे। एसीईओ ने निवेशकों से आने वाली स्कीम के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट देखते रहने की बात कही।